Tuesday, August 23, 2011


      'राज'होंगे सम्मानित
   सीनियर सिटीजन्स सोसायटी के पूर्व महामन्त्री डी.सी.तिवारी ने अवगत कराया है कि खटीमा का नाम साहित्यिक क्षेत्र में भारत के नक्शे पर अपनी कविताऑ,लेखों,इतिहासपरक -
शोध निबन्धों व सामाजिक सरोकारों पर तीखी व्यंग्य एवं हास्य कविताओं से जगमगाने वाले
सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा.राज सक्सेना को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के परिप्रेक्ष्य में पंजाब
कला साहित्य अकादमी,जलन्धर (पंजाब) अपने 'पन्द्रहवें वार्षिक अकादमी सम्मान वितरण-
समारोह' में देश के अट्ठारह प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साथ दिनांक ११ सितम्बर २०११ को जलन्धर में हिन्दी-दिवस सप्ताह में सम्मानित किया जायेगा |डा.राज सक्सेना की इस उपल-
ब्धि पर क्षेत्र के प्रमुख साहित्यकारों तथा प्रबुद्ध साहित्यिक अभिरुचि रखने वाले नागरिकगणों ने बधाई दी है |
           
                                        (डी.सी.तिवारी)

No comments:

Post a Comment